रामनगर में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक उदयपुरी चौपड़ा, पीरूमदारा क्षेत्र में एक नवनिर्माणाधीन कॉलोनी के पास जुआ खेल रहे लोगों पर पुलिस टीम ने छापा मारा। मौके से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जुए में लगाई गई रकम और ताश की गड्डियां भी बरामद की गई हैं। मामले में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है रामनगर पुलिस की कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, टीम जैसे ही मौके के करीब पहुंची, वहां मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 7 लोगों को पकड़ लिया, जबकि कुछ लोगों के मौके से भागने का भी जिक्र एफआईआर में किया गया है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 79 हजार 525 रुपये नकद बरामद किए। इसके साथ ही जुए में इस्तेमाल किए जा रहे ताश के पत्ते भी पुलिस के कब्जे में लिए गए पुलिस दस्तावेज के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में सूरजीत सिंह, परवेज, सुरेश, अंकित, गामा, सोनू और राजेंद्र के नाम दर्ज हैं।पुलिस ने इस मामले में सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 13 के तहत कार्रवाई की है और जांच की जिम्मेदारी उप निरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी को दी गई है।
अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मौके पर जुए के इस खेल में और कौन-कौन लोग शामिल थे और फरार बताए गए लोगों की भूमिका क्या थी।
फिलहाल रामनगर पुलिस की इस कार्रवाई में सात लोगों की गिरफ्तारी और करीब 79 हजार 525 रुपये की नकदी बरामदगी के बाद इलाके में जुआ खेलने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौके से तीन वाहन भी बरामद कर उन्हें सीज करने की कार्यवाही की है।
Reported By: Praveem Bhardwaj












Discussion about this post