देहरादून के डीएवी कॉलेज चौक पर बुधवार को महिलाओं और छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष, कांग्रेस पार्टी और Rahul Gandhi के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने संसद में महिलाओं के अधिकारों का समर्थन नहीं किया। इस दौरान एमकेपी कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी शंकर, प्रगति रावत, पार्षद वंशिका सोनकर समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post