उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड में एक दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया है और स्वीकृति मिलते ही विधानसभा सचिवालय आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा।
इस विशेष सत्र का मुख्य विषय ‘नारी सम्मान, लोकतंत्र में अधिकार’ रखा गया है, जिस पर सभी विधायक अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। सत्र की तैयारियों को लेकर 26 तारीख को सुरक्षा बैठक और 27 तारीख को कार्यमंत्रणा समिति व सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए ऋतु खंडूरी ने विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुआ था, जिससे लगा कि सभी दल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एकजुट हैं। लेकिन 2026 में 131वें संविधान संशोधन के जरिए 33% आरक्षण लागू करने की बात आई, तो विपक्ष ने जाति और धर्म के मुद्दे उठाने शुरू कर दिए।
उन्होंने इसे महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच बताया और कहा कि भले ही बिल को समर्थन नहीं मिला, लेकिन देश की महिलाएं निराश नहीं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में आगे कदम बढ़ेंगे।
Reported y: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post