देहरादून में राज्य शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन से संबंधित जानकारी साझा की गई। शिक्षक नेताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के हितों की रक्षा करना और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाना है।
प्रेसवार्ता में वक्ताओं ने कहा कि छात्र संख्या में गिरावट, विद्यालयों के मर्जर, शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं तथा शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य अहम विषय संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इन मुद्दों को सरकार और उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का संकल्प लिया गया है।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह चुनाव केवल पद हासिल करने के लिए नहीं है, बल्कि शिक्षकों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की लड़ाई को और मजबूत करने का माध्यम है। उनका कहना है कि चुनाव संपन्न होने के बाद संगठन सभी लंबित मांगों को प्रमुखता से सरकार के सामने रखेगा और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेगा।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के नेता डॉ. अंकित जोशी ने भी शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि संघ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
डॉ अंकित जोशी शिक्षक संघ
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post