
सितारगंज। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर झनकईया में गंगा स्नान मेले का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सितारगंज पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल की भतीजी के विवाह समारोह में पहुंचकर नवदंपती को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी कार से सितारगंज स्थित श्याम रत्न वाटिका पहुंचे। यहां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात की और सूक्ष्म जलपान किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कमल जिंदल की भतीजी को विवाह की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। पारिवारिक समारोह में कुछ समय बिताने के बाद मुख्यमंत्री जीआईसी सितारगंज के मैदान में बनाए गए हेलीपैड के लिए रवाना हुए। यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून के लिए रवाना हो गए।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post