
खटीमा। कार्तिक पूर्णिमा एवं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा के पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं पूरी मानवता को सेवा, प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सद्भाव और एकता को मजबूत किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता की सेवा और सभी के कल्याण का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है।
इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post