देहरादून सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। यह यात्रा 22 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेगी। कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। मंत्री जोशी ने बताया कि पहले चरण में 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम लाई जा चुकी है, लेकिन 71 शहीद छूट गए थे। अब दूसरे चरण में इन शहीदों की पवित्र मिट्टी भी सैन्यधाम लाकर सम्मिलित की जाएगी। बैठक में सैनिक कल्याण विभाग और पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post