ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन इंडिया (रजि.) द्वारा 3, 4 और 5 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव के लिए फाउंडेशन की टीम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को औपचारिक निमंत्रण दिया।
दोनों माननीयों ने महोत्सव के उद्देश्य की सराहना की और इसमें अपनी उपस्थिति की पुष्टि की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह कार्यक्रम उत्तरायणी कौतिक की सांस्कृतिक पहचान, शहीद परिवारों के सम्मान, पर्यावरण जागरूकता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। वहीं कोश्यारी जी ने रुद्रपुर की सांस्कृतिक विरासत और जनभागीदारी को राज्य की पहचान बताया।
महोत्सव की थीम में उत्तराखंड के गौरव के 25 वर्ष, स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की स्मृति, शहीद सैनिक परिवार सम्मान, आंदोलनकारियों का सम्मान, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण जागरूकता प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post