जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर रामकृष्ण मिशन आश्रम विवेकानन्द नेत्रालय देहरादून के सहयोग से नेत्र ओटी एवं नेत्र वार्ड की मरम्मत का कार्य पूर्ण होने पर दिनांक 7 एवं 08 नवंबर 2025 को दो दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आम जनमानस को विवेकानंद नेत्रालय एवं जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं अध्यक्ष रामकृष्ण मठ उत्तरकाशी स्वामी अमलेशानंद के द्वारा किया गया..
जिलाधिकारी ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह ऑपरेशन थिएटर जिले की स्वास्थ्य संरचना में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो नेत्रविकार मरीजों और नेत्रहीनों के जीवन में प्रकाश लाने में सहायक होगा। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाने के निर्देश दिए।
Reported By: Gopal Nautiyal














Discussion about this post