
देहरादून के डीआईटी कॉलेज में मेरा युवा भारत उत्तराखंड के तत्वाधान में सात दिवसीय 17वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री पर्यावरणविद कल्याण सिंह रावत रही, जिन्होंने पर्यावरण संवर्धन और वृक्षारोपण के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में गृह मंत्रालय के अधिकारी दिनेश कुमार ओझा, मेरा युवा भारत उत्तराखंड की उपनिदेशक मोनीका नांदल और पूर्व निदेशक योगेश धस्माना भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से कुल 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, बैग, फोटो फ्रेम और भाषण एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेताओं को डमी चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन डीआईटी के चीफ प्रॉक्टर नवीन सिंघल ने किया। उपनिदेशक मोनीका नांदल ने अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और डीआईटी विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post