
हरिद्वार में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के गिग वर्कर्स ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डिलीवरी करने वाले कर्मचारी यानी गिग वर्कर्स ने कंपनी पर शोषण करने का आरोप लगाया है। गिग वर्कर्स का कहना है कि सरकार की ओर से 10 मिनट की डिलीवरी की बाध्यता के नियम को हटा दिया गया है।
बावजूद इसके जोमैटो कंपनी उन पर जल्द से जल्द डिलीवरी करने का दबाव बनाती है। ऐसा ना होने पर उनका पैसा भी काटा जा रहा है। जिससे उनके सामने आर्थिक समस्या आ खड़ी हुई है। प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे गिग वर्कर्स ने कंपनी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी भी दी।
नेमचंद्र, पीड़ित कर्मचारी
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post