
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रकरण से जुड़े अपने विचार और भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने पूरे संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुनी और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post