
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने में केंद्र सरकार का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “कनेक्टिविटी से विकास” के विज़न के तहत पौड़ी जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 के दुगड्डा से गुमखाल सेक्शन को दो-लेन में विकसित करने का निर्णय क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश कनेक्टिविटी मजबूत होगी, चारधाम यात्रा को गति मिलेगी, रक्षा आवागमन और प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी तथा गढ़वाल क्षेत्र की विकास संभावनाएं और अधिक सशक्त होंगी।

Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post