
उत्तराखंड किसान मोर्चा संगठन के बैनर तले बुधवार को हजारों किसानों ने अब्दुल कलाम चौक से पैदल मार्च निकालकर मंगलौर कोतवाली पहुंचकर धरना दिया। किसानों ने इकबालपुर मिल मालिक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और मामले की जांच कराने की मांग की।
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि इकबालपुर मिल पर किसानों की करीब 120 करोड़ रुपये की धनराशि बकाया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े इस मामले में अब तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है।
गुलशन रोड ने कहा कि यदि किसी गरीब व्यक्ति के खिलाफ शिकायत मिलती है तो पहले मुकदमा दर्ज किया जाता है और बाद में जांच होती है। वहीं, किसी प्रभावशाली या अमीर व्यक्ति के खिलाफ शिकायत होने पर पहले जांच और उसके बाद मुकदमा दर्ज किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। उन्होंने मांग की कि किसान मोर्चा की शिकायत पर इकबालपुर मिल मालिक के खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज किया जाए और उसके बाद निष्पक्ष जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसानों की शिकायत गलत साबित होती है तो वे कानून के तहत सजा भुगतने के लिए तैयार हैं। किसानों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। इस दौरान जिला सचिव नावेद समेत संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
गुलशन रोड (राष्ट्रीय अध्यक्ष )
मेहकार सिंह (जिला अध्यक्ष )
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post