हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र स्थित कमलदास कुटिया आश्रम में संत के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आश्रम परिसर में हुई मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग एक संत के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। मामला आश्रम की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है और दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आश्रम के मुख्य महंत ओमप्रकाश शास्त्री ने अपने शिष्य शिव प्रकाश महाराज की चादरपोशी की थी। इसके बाद 24 अगस्त की रात कुछ लोग आश्रम पहुंचे, जहां बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद शिव प्रकाश महाराज के साथ मारपीट की गई। महंत ओमप्रकाश शास्त्री ने आरोप लगाया कि उनके शिष्य को चेला बनाए जाने के बाद दूसरा पक्ष नाराज था और आश्रम की संपत्ति को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। वहीं शिव प्रकाश महाराज की ओर से भी नगर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। दूसरी ओर दूसरे पक्ष ने भी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस CCTV फुटेज और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
महंत ओमप्रकाश शास्त्री
शिव प्रकाश महाराज, शिष्य
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post