
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस भी संगठन को मजबूत करने और दूसरे दलों के नेताओं को अपने साथ जोड़ने में जुटी हुई है। इसी क्रम में आज देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में कई नेताओं और अधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें चकराता क्षेत्र से पूर्व सैनिक, सहसपुर क्षेत्र के कुछ नेता और आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके कई नेता भी शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और बदलाव चाहती है।
Reported By : Shiv Narayan















Discussion about this post