
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। देहरादून में वैली ऑफ वर्ड्स इंटरनेशनल साहित्य एवं कला महोत्सव के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने महिला आरक्षण को ऐतिहासिक और स्वागत योग्य कदम बताया। खांडू ने कहा, “महिला आरक्षण बहुत ही एक वेलकमिंग स्टेप है। हमें लगता है कि सभी पॉलिटिकल पार्टी इसको जरूर सपोर्ट करेंगे।” उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र और मजबूत होगा और नीति निर्माण में महिलाओं की आवाज को उचित स्थान मिलेगा।
पेमा खांडू, मुख्यमंत्री अरुणांचल प्रदेश
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post