मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड स्तिथ बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 10वे अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 का शुभारम्भ किया गया__मुख्यमंत्री धामी ने बताया की यह सरहानीय योग्य है कि पिछले दस बरसों से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, सभी विभागों की टीमों द्वारा इसमे प्रतिभाग किया जाता है जो राज्य के अंदर खेल प्रतिभाओ को प्रोत्साहन व आगे आने का अवसर प्रदान करेगा, आज देवभूमि उत्तराखंड खेल भूमि के रूप में भी आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में और भी अच्छी तरह से प्रदेश की खेलो के प्रति भूमिका रहेगी…
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस बार प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा एक सौ तीन पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है, वही सरकार द्वारा लेगेसी प्लान खेलों कों लेकर बनाया जा रहा है साथ ही शीघ्र ही प्रदेश के आठ शहरों में 23 अकादमीयो का निर्माण भी होने जा रहा है, जिससे हजारों खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण भी मिलेगा।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post