
देहरादून में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा कोतवाली डालनवाला के औचक निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त किए जाने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को थाना एवं चौकी परिसरों में उच्च कोटि की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने प्रत्येक रविवार पुलिसकर्मियों द्वारा रोटेशनवार एक घंटे श्रमदान करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा ऑनलाइन पोर्टल व सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
इसी क्रम में 20 दिसंबर 2025 को थाना डालनवाला में पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर थाना परिसर, मैस एवं बैरक की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post