Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के जन्मदिवस पर 200 यूनिट रक्तदान, ‘संवेदना अभियान’ के तहत समाजसेवा का संदेश

Crime Patrol by Crime Patrol
July 15, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Blood Donation
29
VIEWS

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के जन्मदिवस के अवसर पर ‘संवेदना अभियान’ के तहत देश के पहले लेखक गांव थानों (देहरादून) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 200 यूनिट से अधिक रक्तदान किया और समाज के प्रति संवेदनशीलता तथा मानव सेवा का संदेश दिया।

हिमालयीय आयुर्वेदिक (पी.जी.) मेडिकल कॉलेज, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय, भागीरथ प्रयास फाउंडेशन, रुड़की तथा देवभूमि ब्लड बैंक, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत लेखक गांव स्थित श्री नरसिंह भगवान मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुई। इस अवसर पर डॉ. निशंक के साथ उनकी पुत्री डॉ. आरुषि निशंक, विदुषी निशंक, अभिनव पंत, मेजर देवल वाजपेयी, आर्यन देव उनियाल सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. निशंक ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इसके बाद नालंदा पुस्तकालय शोध एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित बाल कवि गोष्ठी में सनराइज अकादमी और एंजेल्स अकादमी बहादराबाद के छात्र-छात्राओं ने डॉ. निशंक की चर्चित बाल रचनाओं ‘भोर की किरण’, ‘बारिश की फुहार’ और ‘प्रकृति का उपहार’ सहित अन्य कविताओं का भावपूर्ण पाठ कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने संस्कृत में जन्मदिवस गीत प्रस्तुत कर भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक भी पेश की।

डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें साहित्य, शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित किया। वहीं रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इसे भी पढ़ें

UKD

स्मार्ट सिटी कर्मचारी कल्याण समिति मिली यूकेडी से मिलकर मांगा सहयोग

September 2, 2026
tribute

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को कैबिनेट मंत्री खजान दास ने दी श्रद्धांजलि

September 2, 2026
pledge

नशामुक्ति अभियान: स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

September 2, 2026
colony

कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी

September 2, 2026

अपने संबोधन में डॉ. निशंक ने कहा कि “संवेदना मानव जीवन का सबसे बड़ा मूल्य है। रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी करुणा, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान का संकल्प ले, तो अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।”

उन्होंने युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान और समाजसेवा से जुड़े अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को अधिक संवेदनशील और मानवीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड नहीं, प्रशासन ने सुझाया वैकल्पिक स्थल

Next Post

एचआईएमएस जौलीग्रांट को बड़ी सौगात, एनएमसी ने एमबीबीएस सीटें 150 से बढ़ाकर 250 कीं

Next Post
HIMS Jolly Grant

एचआईएमएस जौलीग्रांट को बड़ी सौगात, एनएमसी ने एमबीबीएस सीटें 150 से बढ़ाकर 250 कीं

IIT Roorkee

आईआईटी रुड़की में एनपीटीईएल उत्तर क्षेत्र स्टार अवार्ड 2026 का आयोजन, 275 शिक्षार्थियों का सम्मान

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

CM Dhami

CM धामी ने गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, दिए स्वच्छता व सादगी के संदेश

11 months ago
Election

देहरादून में IMA के चुनाव सम्पन्न, डॉ महेश कुड़ियाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

5 months ago
UKD

‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर यूकेडी के सवाल, कांग्रेस की मंशा पर उठाए प्रश्न

2 months ago
Cow

गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की मांग, रामदेव और साध्वी ऋतंभरा की बड़ी अपील

3 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • स्मार्ट सिटी कर्मचारी कल्याण समिति मिली यूकेडी से मिलकर मांगा सहयोग
  • मसूरी गोलीकांड के शहीदों को कैबिनेट मंत्री खजान दास ने दी श्रद्धांजलि
  • नशामुक्ति अभियान: स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

UKD

स्मार्ट सिटी कर्मचारी कल्याण समिति मिली यूकेडी से मिलकर मांगा सहयोग

September 2, 2026
tribute

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को कैबिनेट मंत्री खजान दास ने दी श्रद्धांजलि

September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol