Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चढ़ावा हेराफेरी मामले में बीकेटीसी का जवाब, अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी बोले— दोषी को मिलेगा कानून के अनुसार दंड

Crime Patrol by Crime Patrol
July 15, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
BKTC
7
VIEWS

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण पर समिति का पक्ष रखते हुए कहा कि मामले में आरोपित व्यक्ति के खिलाफ स्वयं बीकेटीसी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है और आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी ने अपराध किया है तो उसे कानून के अनुसार सजा अवश्य मिलेगी।

हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में विभागीय जांच पूरी होने के बाद उच्चस्तरीय जांच भी जारी है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ की पवित्र परंपराओं, श्रद्धालुओं की आस्था तथा मंदिर समिति की गरिमा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रेसवार्ता के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर इस गंभीर विषय का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस कर्मचारी पर आरोप हैं, उसकी अस्थायी नियुक्ति और बाद में वैयक्तिक सहायक के पद पर नियुक्ति कांग्रेस शासनकाल में हुई थी। उन्होंने कहा कि तथ्यों पर चर्चा करने के बजाय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

द्विवेदी ने यह भी आरोप लगाया कि गणेश गोदियाल के बीकेटीसी अध्यक्ष रहते वर्ष 2012 से 2018 के दौरान मंदिर समिति के कोष से कई ऐसे कार्यों पर धनराशि खर्च की गई, जो समिति के अधीनस्थ मंदिरों से संबंधित नहीं थे। उन्होंने बिंसर मंदिर चौथान (पौड़ी) के निर्माण पर करीब चार करोड़ रुपये, प्रतापनगर (टिहरी) में निजी भूमि पर सड़क निर्माण के लिए नौ लाख रुपये, एक निजी फर्म को डॉक्यूमेंट्री निर्माण के लिए 12 लाख रुपये तथा पोखरी स्थित एक शिव मंदिर के जीर्णोद्धार पर 39 हजार रुपये खर्च किए जाने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें

colony

कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी

September 2, 2026
RTO

तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा

September 2, 2026
rescue

ऋषिकुल मैदान में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 2, 2026
Madrasa

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, मान्यता प्रक्रिया पूरी न करने वाले मदरसों पर होगी कार्रवाई

September 2, 2026

बीकेटीसी अध्यक्ष ने गणेश गोदियाल को सार्वजनिक बहस की चुनौती दोहराते हुए कहा कि यदि वे चाहें तो श्री बदरीनाथ धाम या श्री केदारनाथ धाम में खुले मंच पर चर्चा कर अपने कार्यकाल के दौरान मंदिर समिति के संसाधनों और निर्णयों पर जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि यह विषय राजनीति का नहीं, बल्कि सार्वजनिक जवाबदेही और पारदर्शिता का है।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उत्तराखंड सरकार के कार्यकाल में चारधामों के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा प्रबंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना, बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान, ऑल वेदर रोड परियोजना और बेहतर सड़क संपर्क जैसी योजनाओं से चारधाम यात्रा को नई पहचान मिली है। इससे श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है और राज्य में धार्मिक पर्यटन, स्थानीय व्यापार, रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसरों का भी विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन संस्कृति के प्रतीक हैं। ऐसे में इन पवित्र धामों को राजनीतिक विवादों से दूर रखते हुए उनके संरक्षण, विकास और गरिमा बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे फायर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

Next Post

कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में ‘गुरु रविदास घाट’ बनाने की मांग तेज, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Next Post
Haridwar

कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में ‘गुरु रविदास घाट’ बनाने की मांग तेज, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Parade Ground

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड नहीं, प्रशासन ने सुझाया वैकल्पिक स्थल

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Bageshwar

बागेश्वर में बैजनाथ-मोटर मार्ग पुनर्निमाण और चौड़ीकरण का शुभारंभ

10 months ago
Dr. Naresh Bansal

सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को दी बधाई

12 months ago
Meetings

मुख्यमंत्री धामी ने सड़क निर्माण और मरम्मत में तेजी के दिए निर्देश

11 months ago
Congress member

नैनीताल: कांग्रेस सदस्य बोले–अपहरण नहीं, मर्जी से गए थे

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी
  • तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा
  • ऋषिकुल मैदान में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

colony

कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी

September 2, 2026
RTO

तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा

September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol