Wednesday, September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एचआईएमएस जौलीग्रांट को बड़ी सौगात, एनएमसी ने एमबीबीएस सीटें 150 से बढ़ाकर 250 कीं

Crime Patrol by Crime Patrol
July 15, 2026
in उत्तराखंड, शिक्षा, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
HIMS Jolly Grant
2
VIEWS

उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। डोईवाला स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस), जौलीग्रांट की एमबीबीएस सीटों की संख्या अब 150 से बढ़ाकर 250 कर दी गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने संस्थान को अतिरिक्त 100 सीटों की मंजूरी प्रदान की है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में केक काटकर खुशी मनाई गई, जिसमें फैकल्टी, चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने इस उपलब्धि पर सभी फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और प्रबंधन टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक अधोसंरचना, अनुभवी फैकल्टी और उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस सीटों में वृद्धि से उत्तराखंड सहित देशभर के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर मिलेंगे और भविष्य में देश को अधिक संख्या में प्रशिक्षित एवं संवेदनशील चिकित्सक मिल सकेंगे।

डॉ. धस्माणा ने कहा कि सीटों में वृद्धि का सबसे अधिक लाभ उत्तराखंड के विद्यार्थियों को मिलेगा। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए मेडिकल शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे और भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे उत्तराखंड को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

इसे भी पढ़ें

colony

कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी

September 2, 2026
RTO

तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा

September 2, 2026
rescue

ऋषिकुल मैदान में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 2, 2026
Madrasa

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, मान्यता प्रक्रिया पूरी न करने वाले मदरसों पर होगी कार्रवाई

September 2, 2026

एनएमसी की मंजूरी के बाद एचआईएमएस की सभी 250 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश नीट-यूजी (NEET-UG) की केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय काउंसिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से होंगे। इनमें से 75 सीटें उत्तराखंड के स्थायी निवासी छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी, जिससे प्रदेश के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।

संस्थान ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के व्यापक मूल्यांकन में पर्याप्त क्लीनिकल मैटीरियल, अनुभवी फैकल्टी, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, आधुनिक अनुसंधान सुविधाओं, समृद्ध लाइब्रेरी और उच्च स्तरीय क्लीनिकल प्रशिक्षण जैसे सभी आवश्यक मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसके आधार पर यह स्वीकृति प्रदान की गई।

वर्ष 1995 में स्थापित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज उत्तर भारत का पहला निजी मेडिकल कॉलेज है। लगभग तीन दशकों से यह संस्थान चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में संस्थान में 250 एमबीबीएस सीटों के अलावा 131 स्नातकोत्तर (पीजी) और 23 सुपर स्पेशियलिटी सीटें उपलब्ध हैं।

एचआईएमएस से संबद्ध 1200 बिस्तरों वाला हिमालयन अस्पताल प्रतिदिन हजारों मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है। उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण, अनुसंधान संस्कृति और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन ने एचआईएमएस को देश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में शामिल किया है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के जन्मदिवस पर 200 यूनिट रक्तदान, ‘संवेदना अभियान’ के तहत समाजसेवा का संदेश

Next Post

आईआईटी रुड़की में एनपीटीईएल उत्तर क्षेत्र स्टार अवार्ड 2026 का आयोजन, 275 शिक्षार्थियों का सम्मान

Next Post
IIT Roorkee

आईआईटी रुड़की में एनपीटीईएल उत्तर क्षेत्र स्टार अवार्ड 2026 का आयोजन, 275 शिक्षार्थियों का सम्मान

Press Club

भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग का प्रभारी बनने पर हरीश चमोली का उत्तरांचल प्रेस क्लब में सम्मान

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Nationalist Regional Party

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पेपर लीक के खिलाफ बेरोजगारों को दिया समर्थन

11 months ago
Inspection

रायवाला: नशा मुक्ति केंद्र का निदेशक समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

2 months ago
Farmers protest

रूडकी: स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर किसानों का धरना

1 year ago
Tiranga

हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

3 weeks ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी
  • तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा
  • ऋषिकुल मैदान में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

colony

कावड़ पटरी किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कॉलोनी का आरोप, कार्रवाई की तैयारी

September 2, 2026
RTO

तय रूट से हटकर दौड़ने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर कसेगा शिकंजा

September 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol