
देहरादून में अंतिम चयन संस्तुति सरकार को प्राप्त होने के बावजूद नियुक्ति पत्र न मिलने से आक्रोशित एलटी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को देहरादून में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि एक असफल उम्मीदवार की रिट याचिका के चलते 1371 चयनितों को नियुक्ति से वंचित रखा जा रहा है।
चयनितों ने कहा कि सरकार न्यायालय में प्रभावी पैरवी नहीं कर रही है और बहाने बनाकर नियुक्ति पत्र रोक रही है। उन्होंने चेताया कि यदि शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए तो सभी जिला मुख्यालयों पर “काला दिवस” मनाया जाएगा।
इस दौरान विभिन्न जनपदों से पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सरकार की उदासीनता पर नाराजगी जताई।
रीना, एलटी चयनित अभ्यर्थी
एलटी चयनित अभ्यर्थि
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post