
देहरादून में मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” मिशन के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर को PIT NDPS एक्ट के अंतर्गत निरुद्ध कराया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय अभियुक्त गुरुचरण उर्फ मुन्ना को जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त अपने गुर्गों के माध्यम से लगातार नशे का कारोबार फैला रहा था। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, आबकारी, गैंगस्टर समेत विभिन्न धाराओं में चार दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दून पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ PIT NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post