देहरादून में नगर निगम देहरादून ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कर-अनुभाग के तहत 35 करोड़ 79 लाख रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण के तहत स्वास्थ्य अनुभाग द्वारा विभिन्न चालानी कार्रवाइयों में सीवर, ध्वनि प्रदूषण, प्लास्टिक व गंदगी, ड्रोन तथा आरसी मद में लाखों रुपये की वसूली की गई। वहीं पशुचिकित्सा अनुभाग ने उपचार, लाइसेंस शुल्क एवं चालान से लगभग 31 लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित की है।
नगर निगम ने बताया कि राजस्व सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के लिए सख्त और प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post