देहरादून में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभावार मैपिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम 50 प्रतिशत से अधिक मैपिंग लक्ष्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है, जिसके लिए विभागीय समन्वय, नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध कार्य आवश्यक है। बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post