Sunday, November 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून: अरुणाचल के CM पेमा खांडू पहुंचे लेखक गाँव, हिमालयी राज्यों के सम्मेलन का दिया सुझाव

Crime Patrol by Crime Patrol
November 28, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meet
3
VIEWS

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने देश के पहले लेखक गाँव, थानो का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भगवान नरसिंह नागराजा मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने लेखक गाँव के संस्थापक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से मुलाकात की और परिसर में विकसित विभिन्न अवस्थापनाओं का अवलोकन किया।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने नालंदा पुस्तकालय में लेखक गाँव परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने लेखक गाँव की परिकल्पना की सराहना करते हुए इसे अद्भुत और नवाचारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि आज केवल देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को ऐसे प्रयासों की आवश्यकता है, जो लोगों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से जोड़ सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में लोग अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में लेखक गाँव भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इसका लाभ केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश और विश्व को मिलेगा। उन्होंने लेखक गाँव में हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव देते हुए इस दिशा में शीघ्र पहल किए जाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू का स्वागत करते हुए कहा कि लेखक गाँव भारतीय साहित्य, संस्कृति, कला और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का साझा मंच है। इसका उद्देश्य देश-दुनिया के सृजनशील लोगों को एक साथ जोड़ना और भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन और उनके विचार इस पहल को नई ऊर्जा एवं व्यापक दृष्टि प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें

Pema Khandu

महिला आरक्षण पर बोले अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, सभी दलों से समर्थन की उम्मीद

November 28, 2026
Mussoorie

विदेश छोड़ मसूरी विधानसभा की सियासत में उतरे युवा वरुण राज भंडारी, भाजपा से पेश की दावेदारी

November 28, 2026
Meeting

नैनीताल: नवागत एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने संभाली कमान, अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

November 28, 2026
Police

किच्छा: आवास विकास में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

November 28, 2026

वहीं, लेखक गाँव की निदेशक विदुषी निशंक ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों हिमालयी राज्य समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं के धनी हैं। ऐसे संवाद और आपसी सहयोग से इन विरासतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर साझा सांस्कृतिक प्रयासों को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू का यह भ्रमण हिमालयी राज्यों के बीच सांस्कृतिक सहयोग, साहित्यिक आदान-प्रदान और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

आईआईटी रुड़की के ‘वेंचर वॉल्ट 2026’ में नवाचारों की दिखी झलक, 12 टीमों ने पेश किए उद्यमशील विचार

Next Post

एम्स ऋषिकेश और आयुष मंत्रालय के सीसीआरवाईएन के बीच एमओयू

Next Post
MoU

एम्स ऋषिकेश और आयुष मंत्रालय के सीसीआरवाईएन के बीच एमओयू

Protest

देहरादून: एसीपी बहाली की मांग को लेकर देहरादून में कर्मचारियों की हुंकार, निकाली रैली

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Parmarth Niketan

परमार्थ निकेतन में आयोजित दस दिवसीय मोतियाबिंद चिकित्सा शिविर का आज समापन

1 year ago
Weather

उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी, 4-5 दिन राहत के आसार नहीं

7 months ago
Protest

प्राथमिक शिक्षकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग

1 month ago
Doon Medical College.

दून मेडिकल कॉलेज में मरीजों की परेशानी पर मोहन खत्री ने उठाई आवाज

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • Spellen
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Meeting

    माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भाजपा महानगर बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून: 27-28 जून को होगा उफ्तारा सम्मान एवं फिल्म फेस्टिवल समारोह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • Hoe toezichthouders de betrouwbaarheid van online casinolicenties waarborgen
  • Zelfuitsluiting & het Cruks-register: Preventie van gokverslaving
  • महिला आरक्षण पर बोले अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, सभी दलों से समर्थन की उम्मीद

Category

  • Blog
  • Spellen
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Hoe toezichthouders de betrouwbaarheid van online casinolicenties waarborgen

November 29, 2026

Zelfuitsluiting & het Cruks-register: Preventie van gokverslaving

November 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol