इसे भी पढ़ें
देहरादून के समाजसेवी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में मरीजों को हो रही असुविधाओं को लेकर प्रधानाचार्य का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को पर्ची बनवाने और दवाइयाँ लेने के लिए सर्द मौसम में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

मोहन खत्री ने मांग की कि गंभीर और जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण एवं दवा वितरण व्यवस्था में शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post