
देहरादून के दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र तथा वेलहम गर्ल्स स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में अंग्रेजी साहित्य की प्रसिद्ध रचनाकार जेन ऑस्टेन के 250 वर्ष पूर्ण होने पर एक साहित्यिक चर्चा एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वेलहम गर्ल्स स्कूल के ऑडियो विजुअल सेंटर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जेन ऑस्टेन के जीवन, कृतित्व और उनके साहित्यिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता एवं जेन ऑस्टेन पर आधारित क्विज़ का आयोजन भी हुआ, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता में यूपीईएस के प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि क्विज़ में वेलहम गर्ल्स स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में अनेक साहित्यप्रेमी, शिक्षाविद् एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post