
पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में है वही जब वह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे तब उन्होंने कहा कि उनका देहरादून आना हुआ था और जब वह देहरादून आते हैं तो प्रदेश कार्यालय आना स्वाभाविक है । आगे उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री के द्वारा जनता से यह आवाहन किया गया था कि देवभूमि में भाजपा की सरकार बनेगी तो डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम करेगी वहीं अब, जब प्रदेश में भाजपा को जीत मिल गई और मुख्यमंत्री और विधायकों और मंत्रियों के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है तो ऐसे अच्छे माहौल में यदि कोई छोटे लेवल के अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के लिए कहीं कुछ गड़बड़ करता है तो हमें चाहिए कि हम गलत ना होने दें। आगे उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का विकास हो रहा है तो किसी अधिकारी के द्वारा यदि अपने निजी स्वार्थ के लिए हमारी सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास किया जाएगा तो वह हम होने नहीं देंगे।
अरविंद पांडे, पूर्व शिक्षा मंत्री
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post