Sunday, August 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस को लेकर तैयारियां तेज, 0 से 5 वर्ष का कोई भी बच्चा न छूटे: डीएम

Crime Patrol by Crime Patrol
June 18, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Inspection
3
VIEWS

आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, विभागीय समन्वय एवं आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो की जीवनरक्षक दो बूंद से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अभियान के सफल संचालन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समय के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें

Dhan Singh

उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि

August 2, 2026
awareness program

एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण

August 2, 2026
Morcha

चाय बागान सीलिंग भूमि के नाम पर आमजन का हो रहा शोषण: रघुनाथ सिंह नेगी

August 2, 2026
experts

देश के पहले लेखक गांव में जुटे आयुर्वेद विशेषज्ञ, शोध व नवाचार पर राष्ट्रीय विमर्श

August 2, 2026

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुकरेती को निर्देश दिए कि आगामी मानसून को देखते हुए दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को समय रहते सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

डॉ. रावत ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में जिले में संचालित 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान की भी समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि टीबी मुक्त उत्तराखंड और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जनसहभागिता, समय पर जांच, उपचार तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने आशा व्यक्त की है कि सभी संबंधित विभागों और स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस अभियान तथा टीबी उन्मूलन अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जाएगा, जिससे जिले में जनस्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Reported By: Gopal Nautiyal

Previous Post

तेज रफ्तार कार की टक्कर से भाजपा नेता की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Next Post

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की डीएम ने की समीक्षा, बीएलओ के कार्य की सराहना

Next Post
Meeting

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की डीएम ने की समीक्षा, बीएलओ के कार्य की सराहना

Inspection

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने किया निर्माणाधीन एसटीपी एवं सीवरेज परियोजना का निरीक्षण

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Janmashtami

56भोगों के साथ भविष्य बदरी मंदिर में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

12 months ago
Doon Police

जम्मू-कश्मीर के अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश

7 months ago
Ramlila

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

10 months ago
Police

रुद्रपुर: SSP Ajay Ganpati ने ‘नो व्हीकल डे’ पर पैदल पहुंचकर दिया फिटनेस संदेश

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि
  • एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण
  • चाय बागान सीलिंग भूमि के नाम पर आमजन का हो रहा शोषण: रघुनाथ सिंह नेगी

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Dhan Singh

उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि

August 2, 2026
awareness program

एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण

August 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol