Wednesday, September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की डीएम ने की समीक्षा, बीएलओ के कार्य की सराहना

Crime Patrol by Crime Patrol
June 18, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य निर्धारित समयावधि से पहले सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जो सभी संबंधित कार्मिकों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण के बाद चल रहे डिजिटाइजेशन कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिजिटाइजेशन प्रक्रिया में तेजी और शुद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा हो सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिजिटाइजेशन कार्य के लिए प्रतिदिन की समयसीमा निर्धारित करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस कार्य में बीएलओ को आवश्यक सहयोग, संसाधन एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्वीप (सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित मतदाता जागरूकता अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वीप टीम को निर्देश दिए कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ सकें।

इसे भी पढ़ें

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
workshop

राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

September 16, 2026
Congress

सेवा संकल्प अभियान पर कांग्रेस का हमला

September 16, 2026

प्रशांत आर्य ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति, डिजिटाइजेशन कार्यों की स्थिति तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

Reported By: Gopal Nautiyal

Previous Post

राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस को लेकर तैयारियां तेज, 0 से 5 वर्ष का कोई भी बच्चा न छूटे: डीएम

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने किया निर्माणाधीन एसटीपी एवं सीवरेज परियोजना का निरीक्षण

Next Post
Inspection

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने किया निर्माणाधीन एसटीपी एवं सीवरेज परियोजना का निरीक्षण

Police

नगर में प्रतिबंधित वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 114 चालान, 6 वाहन सीज

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Weather

उत्तराखंड में गर्मी से राहत की उम्मीद, कई जिलों में बारिश के आसार

5 months ago
Vinod

पीआरडी कार्मिक विनोद प्रसाद लखेड़ा का आकस्मिक निधन

5 months ago
Tiranga

कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत के नेतृत्व में तिरंगे के रंग में रंगा पैठाणी

1 month ago
Gorkha

गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव 2025 का भव्य समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बिखेरा रंग

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक
  • श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत
  • राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol