Wednesday, September 9, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून में सिटी बस चालकों के लिए स्वास्थ्य जांच और सड़क सुरक्षा शिविर, 72 चालक-परिचालकों का परीक्षण

Crime Patrol by Crime Patrol
July 23, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Health check-up
1
VIEWS

सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और मानसून के दौरान सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में सिटी बस चालकों एवं परिचालकों के लिए दो दिवसीय निशुल्क विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर का संचालन संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में किया गया।

शिविर के पहले दिन 72 चालक एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर की जांच और फिजिशियन द्वारा विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने वाहन संचालन के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की भी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें

meeting

देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन

September 8, 2026
Meeting

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

September 8, 2026
District Cooperative

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत को गणेश जोशी की बधाई, बोले- सहकारिता होगी और मजबूत

September 8, 2026
scholarships

CM धामी ने बांटी छात्रवृत्ति, 13 शिक्षक और NSS समन्वयक सम्मानित

September 8, 2026

मानसून को देखते हुए आरआई टेक्निकल विकास कुमार ने सिटी बसों का तकनीकी निरीक्षण भी किया। इस दौरान वाहनों के वाइपर, स्पेयर वाइपर, हेडलाइट, इंडिकेटर, ब्रेक लाइट, टायर, ब्रेकिंग सिस्टम सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। जिन वाहनों में तकनीकी कमियां पाई गईं, उन्हें सुधार के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया।

परिवहन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी पहल करते हुए प्रत्येक बस को इको-फ्रेंडली गार्बेज बैग वितरित किए। वाहन चालकों से अपील की गई कि यात्रा के दौरान निकलने वाले कचरे को इन बैगों में एकत्र कर निर्धारित स्थान पर ही निस्तारित करें, ताकि सार्वजनिक परिवहन स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।

शिविर के दौरान सभी वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन कर उन पर “वेरिफाइड” सुरक्षा स्टिकर भी लगाया गया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं।

यह विशेष अभियान सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रत्नाकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें परिवहन कर अधिकारी प्रज्ञा पंत, प्रवर्तन दल, बाइक स्क्वाड तथा दून चिकित्सालय की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने सक्रिय सहयोग दिया। चिकित्सा दल में डॉ. अमित अरुण (नोडल अधिकारी एवं कैंप कोऑर्डिनेटर), धनवीर बिष्ट, मुकेश सिंह, अमितेश कौशल, शावेज, जुनैद थानवी और सुधांशु सहित अन्य पैरामेडिकल कर्मी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि चालक का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ चालक ही सुरक्षित यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। विभाग भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित करता रहेगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा, वाहनों की तकनीकी गुणवत्ता और स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

परिवहन विभाग ने बताया कि यह दो दिवसीय शिविर 23 जुलाई को भी जारी रहेगा और अधिक से अधिक चालकों एवं परिचालकों को इसका लाभ मिलेगा।

Reported By: Shiv Narayan

Previous Post

मरकर भी अमर हुए शिक्षक बीएन कुकरेती, देहदान कर मानवता के लिए छोड़ गए प्रेरणादायी संदेश

Next Post

बच्चों के पोषण पर धन सिंह रावत का बड़ा प्रस्ताव, पौष्टिक भोजन और राज्यों को अधिक वित्तीय राहत की उठाई मांग

Next Post
Meeting

बच्चों के पोषण पर धन सिंह रावत का बड़ा प्रस्ताव, पौष्टिक भोजन और राज्यों को अधिक वित्तीय राहत की उठाई मांग

CM

उत्तराखंड में जियोथर्मल एनर्जी की नई शुरुआत, तपोवन में 10 मेगावाट पायलट परियोजना पर काम शुरू

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Uttarkashi

उत्तरकाशी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

7 months ago
Gangotri highway

भटवाड़ी के पास गंगोत्री हाईवे ध्वस्त, धराली का संपर्क पूरी तरह कटा

1 year ago
Haridwar

हरिद्वार में आपदा क्षति का आकलन, स्थायी समाधान पर जोर

11 months ago
Sahaspur

सहसपुर पुलिस ने हेरोइन तस्कर दबोचा, लाखों की ड्रग्स बरामद

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन
  • चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश
  • जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत को गणेश जोशी की बधाई, बोले- सहकारिता होगी और मजबूत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

meeting

देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन

September 8, 2026
Meeting

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

September 8, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol