Wednesday, September 9, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बच्चों के पोषण पर धन सिंह रावत का बड़ा प्रस्ताव, पौष्टिक भोजन और राज्यों को अधिक वित्तीय राहत की उठाई मांग

Crime Patrol by Crime Patrol
July 23, 2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम-पोषण) और समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को अधिक पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए पीएम-पोषण योजना के तहत सामग्री लागत (मैटेरियल कॉस्ट) बढ़ाने तथा समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्रांश जारी करने की वित्तीय बाध्यता में राहत देने की मांग की।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित भारत रत्न सी. सुब्रह्मण्यम प्रेक्षागृह, आईसीएआर-पूसा में आयोजित दो दिवसीय समीक्षा बैठक में डॉ. रावत ने कहा कि वर्तमान सामग्री लागत में वृद्धि की जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर गुणवत्ता का पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने प्राथमिक स्तर पर मैटेरियल कॉस्ट 10 रुपये और उच्च प्राथमिक स्तर पर 15 रुपये करने का सुझाव दिया।

इसे भी पढ़ें

meeting

देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन

September 8, 2026
Meeting

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

September 8, 2026
District Cooperative

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत को गणेश जोशी की बधाई, बोले- सहकारिता होगी और मजबूत

September 8, 2026
scholarships

CM धामी ने बांटी छात्रवृत्ति, 13 शिक्षक और NSS समन्वयक सम्मानित

September 8, 2026

उन्होंने भोजनमाताओं के मानदेय में वृद्धि करने और उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए किचन-कम-स्टोर निर्माण के लिए 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने का भी आग्रह किया।

समग्र शिक्षा अभियान पर सुझाव देते हुए डॉ. रावत ने कहा कि वर्तमान में अगली किस्त प्राप्त करने के लिए 75 प्रतिशत राशि खर्च करने की अनिवार्यता है, जिसे घटाकर 50 प्रतिशत किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि इससे राज्यों को समय पर केंद्रांश प्राप्त होगा और विकास कार्य बिना किसी बाधा के जारी रह सकेंगे।

इसके अलावा उन्होंने पर्वतीय राज्यों के लिए वार्षिक रखरखाव अनुदान बढ़ाने, सीपैक्स परिसंपत्तियों के रखरखाव के लिए मानव संसाधन मानदेय स्वीकृत करने, एनआईओएस डेटा को यू-डायस प्लस से जोड़ने, राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क गणवेश सहायता 1,000 रुपये प्रति छात्र करने तथा भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के आधार पर प्रत्येक तिमाही में केंद्रांश समयबद्ध जारी करने का सुझाव भी रखा।

बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने उत्तराखंड में पीएम-पोषण और समग्र शिक्षा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है और अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

बैठक के दौरान डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड सरकार द्वारा पीएम-पोषण और समग्र शिक्षा अभियान के तहत किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की, जिसकी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अधिकारियों ने प्रशंसा की।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

देहरादून में सिटी बस चालकों के लिए स्वास्थ्य जांच और सड़क सुरक्षा शिविर, 72 चालक-परिचालकों का परीक्षण

Next Post

उत्तराखंड में जियोथर्मल एनर्जी की नई शुरुआत, तपोवन में 10 मेगावाट पायलट परियोजना पर काम शुरू

Next Post
CM

उत्तराखंड में जियोथर्मल एनर्जी की नई शुरुआत, तपोवन में 10 मेगावाट पायलट परियोजना पर काम शुरू

Nainital Highcourt

हरिद्वार के सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और डीएम से मांगा जवाब

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Yoga

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व मुख्यमंत्री ने किया योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

3 months ago
Inspection

मानसून से प्रभावित हुए कुंभ 2027 के निर्माण कार्य, अक्टूबर में होगा सड़कों का डामरीकरण

2 months ago
MP Naresh Bansal

सांसद नरेश बंसल ने किया 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस का ब्रोशर विमोचन

11 months ago
AIIMS Rishikesh

एम्स ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह का समापन, उत्कृष्ट नर्सिंग अधिकारियों को सम्मान

4 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन
  • चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश
  • जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत को गणेश जोशी की बधाई, बोले- सहकारिता होगी और मजबूत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

meeting

देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन

September 8, 2026
Meeting

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

September 8, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol