
उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने गंभीर सवाल खड़े किए है। जिस तरह से मुख्यमंत्री के गृह जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में किसान सुखवंत सिंह द्वारा वीडियो जारी कर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो में सुखवंत सिंह ने चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उन्हें प्रताड़ित किया गया।
इस घटना को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। साथ ही अंकिता भंडारी हत्याकांड का भी जिक्र करते हुए पुलिस पर बड़े और प्रभावशाली लोगों का पक्ष लेने के आरोप लगाए गए हैं। मामले ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्य्क्ष, कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post