
देहरादून में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से सेवारत पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर स्थानांतरण अधिनियम 2017 में छूट देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सैन्य सेवा के बाद राज्य सेवा में आने पर भी उन्हें वर्षों तक दुर्गम क्षेत्रों में ही तैनाती दी जाती है।

मंत्री गणेश जोशी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संवेदनशीलता के साथ समाधान का आश्वासन दिया और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की बात कही
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post