
खबर विकास नगर से है जहां चौहड़पुर रेंज के केदारावाला गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण आज भी दहशत में हैं। दरअसल बीती रात तेंदुआ गांव की बस्ती के पास पहुंचा और दो बकरियों को शिकार बना डाला।
घटना मंगलवार देर रात की है, जिसके बाद से वन महकमा हरकत में आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात अचानक गांव के पास आए तेंदुए ने दो बकरियों पर हमला कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो दोनों बकरियां मृत पड़ी थीं। इसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। तेंदूए की दस्तक को देखते हुए हरकत में आए वन विभाग ने तुरंत टीमों का गठन कर गांव में गश्त बढ़ा दी है। साथ ही इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
पंकज ध्यानी, वन क्षेत्राधिकारी चौहड़पुर रेंज
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post