
ईद-ए-मिलाद की यात्रा को लेकर बवाल, हिंदू सेवा रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद महाराज ने लगाए गंभीर आरोप।
स्वामी प्रबोधानंद का दावा करीब ढाई से तीन सौ मुस्लिम महिलाएं और कुछ युवक बालाजी धाम पर हमला करने की साजिश के तहत इकट्ठा हुए।
उन्होंने आरोप लगाया कि दो सौ से अधिक लोग डंडों और झंडों के साथ बालाजी धाम की ओर बढ़ रहे थे, यात्रा का बहाना बनाया गया लेकिन प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई।
वहीं पुलिस ने साफ किया यात्रा के दौरान लोग बालाजी धाम के सामने से निकले जरूर, लेकिन किसी भी तरह का हमला या झगड़ा नहीं हुआ।
एसपी सिटी पंकज गरौला ने कहा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को हटाया गया, किसी को चोट या नुकसान नहीं हुआ।
स्वामी प्रबोधानंद महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू रक्षा सेना
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post