
पहाड़ से लेकर मैदान तक बरसात ने तांडव मचा कर रखा दिया है, आलम यह है कि पहाड़ी क्षेत्रों में जगह जगह भूस्खलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।, जिस वजह से जगह जगह पहाड़ से गिरते मलवे और बोल्डरों की तस्वीरें सामने आ रही है। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए विभाग और उसके कर्मचारी लगातार मशक्कत कर रहे हैं।
चकराता क्षेत्र की अगर बात की जाएं तो यहां भी भारी लैंडस्लाइड और सड़क पर मलवा आने से कुछ ग्रामीण मार्ग अभी भी बंद है। जिसे खोलने के लिए युद्ध स्तर पर विभागीय टीमें जुटी हुई है। जहां विभिन्न मार्गों PMGSY और लोक निर्माण विभाग की 30 से अधिक जेसीबी मशीनें तैनात की गई है, जो इन ग्रामीणों मार्गों के साथ ही बरसात के चलते अवरूद्ध हो रहे अन्य मुख्य मार्गों को खोलने में जुटी हुई है। जिन पर विभग के साथ साथ प्रशासन भी नजर बनाए हुए है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post