
भारत स्काउट गाइड उत्तराखंड के पूर्व आजीवन सदस्य हरीश कोठारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्डन पीन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित The Leela Ambieanse Convention Hotel में आयोजित एशिया पेसिफिक रीजन वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदान किया गया। इस सम्मेलन में 22 देशों के प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

हरीश कोठारी ने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले उनकी संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी को भी 2018 में राज्यपाल द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post