
एम्स, ऋषिकेश के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग की ओर से “अंतरिक्ष में मनुष्य” विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों का जश्न मनाना और अंतरिक्ष अभियानों में चिकित्सा पेशेवरों एवं शोधकर्ताओं के योगदान को प्रदर्शित करना था।
वेबिनार का शुभारंभ एम्स निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने किया, जबकि विभागाध्यक्ष आचार्य लतिका मोहन की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजन सचिव डॉ. जयंती पंत और मेजबान डॉ. अश्विनी महादुले रहीं।
मुख्य वक्ता डॉ. सुधांशु शेखर मिश्रा ने भारत में मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास पर विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा ग्रुप कैप्टन दीपांजन डे ने सूक्ष्मगुरुत्व के प्रभावों पर, इसरो के डॉ. सुनील कुमार ने बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की चुनौतियों पर तथा कैप्टन मोना दहिया ने अंतरिक्ष उड़ान के दौरान एयरो-चिकित्सा संबंधी चिंताओं पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में देशभर से 185 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इसे काफी सराहना मिली।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post