
जौनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गैड निवासी मनोज (34) पुत्र सेवक दास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार मनोज मसूरी से अपने गांव गैड लौट रहे थे। रात करीब 8:20 बजे वाहन (संख्या UK07TC2154) अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीण विनोद कुमार ने बताया कि सभी ने मिलकर घायल को निकालकर निजी वाहन से ललोटना गाँव तक पहुंचाया, जहां से 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ लाया गया।
सीएचसी थत्यूड़ में तैनात चिकित्सक डॉ. वर्षा जोशी ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया।
अचानक हुए इस सड़क हादसे से क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने कहा कि पहाड़ी मार्गों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ रही है।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post