
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज भराड़ीसैंण में भीमताल विधायक राम सिंह केड़ा के नेतृत्व में भीमताल क्षेत्र के स्थानीय लोगों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने इस दौरान ज्योलीकोट सिंचाई खंड (प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना) के अंतर्गत निर्मित एल बानना मोटर मार्ग के निर्माण की शेष 40 प्रतिशत धनराशि का भुगतान शीघ्र किए जाने की मांग रखी। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधि मंडल की समस्या पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद यूआरआरडीए के मुख्य अभियंता को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने और भुगतान की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post