
विकासनगर में जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष व जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम ने एक बार फिर सिंहपुरा (हिमाचल)–नावघाट (उत्तराखंड) पुल की कनेक्टिविटी मामले का जायजा लिया।
नेगी ने बताया कि पुल लगभग 50 करोड़ की लागत से तैयार है, लेकिन एप्रोच रोड न बनने और हिमाचल सरकार से एमओयू न होने के कारण यह शोपीस बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का करोड़ों रुपया बेकार हो रहा है और जनता को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा।
मोर्चा ने इस मामले में कई बार ज्ञापन दिए हैं। हाल ही में मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने हिमाचल के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को पत्र भेजकर कार्रवाई का आग्रह किया और व्यक्तिगत वार्ता की भी बात कही।
नेगी ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही और कमीशनखोरी के कारण पुल का उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा जनता को इसका लाभ दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है और कनेक्टिविटी कराकर ही दम लेगा।
जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष, रघुनाथ सिंह नेगी
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post