
कोडियाला से व्यास घाट तक गंगा नदी पर प्रस्तावित 150 मीटर लंबे सिंगटाली मोटर पुल के निर्माण हेतु 57 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। गैरसैंण विधानसभा सत्र में बजट प्रावधान होने पर यमकेश्वर क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यह पुल गढ़वाल और कुमाऊँ को जोड़ेगा और देहरादून–रामनगर के बीच 45 किमी दूरी कम करेगा। इससे पौड़ी जिले के सात विकासखंडों और लगभग एक हजार गाँवों को सीधा लाभ मिलेगा। पर्यटन, तीर्थाटन और व्यापार को भी नई गति मिलेगी।
सिंगटाली पुल की मांग वर्ष 2006 से हो रही थी और 2008 में भूमि पूजन भी हुआ था, लेकिन निर्माण अटका रहा। अब स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी है और इसे मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम बताया जा रहा है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post