
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण किया। उन्होंने इसे उत्तराखंड में शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि एप राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक समाज और संस्कृति की आवाज़ पहुँचाने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में सभी 13 जनपदों में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे युवा न केवल शिक्षा प्राप्त करेंगे बल्कि रोजगारपरक कौशल भी सीखेंगे। इससे उत्तराखंड के युवा नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे।
देहरादून में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का एक प्रमुख केंद्र भी स्थापित किया जाएगा, जो शिक्षा, प्रशिक्षण, शोध और डिजिटल नवाचार का हब बनेगा। विश्वविद्यालय ने आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 49 हजार का योगदान भी दिया।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post