
देहरादून के घंटाघर के सौंदर्यीकरण का कार्य अब पूरा हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज घंटाघर का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता को लेकर संतोष व्यक्त किया। कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों से घंटाघर का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।
घंटाघर का सौंदर्यीकरण उत्तराखंड की पारंपरिक शैली के अनुरूप किया गया है, जिससे इसकी खूबसूरती में चार चाँद लग गए हैं। हालांकि, इस पूरे कार्य में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि घंटाघर को आम जनता के लिए नहीं खोला जाएगा।
इस विकास कार्य को लेकर स्थानीय निवासियों में किस प्रकार की प्रतिक्रियाएँ देखने को मिलेंगी यह देखना दिचस्प होगा क्यूंकि कुछ लोग इसे सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मानते हैं, जबकि कुछ इसे जनता की पहुँच से बाहर रखने को लेकर चिंता व्यक्त कर सकते हैं।
सविन बंसल, डीएम देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post