राजधानी देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्रैवल कारोबारी ने परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर को अपने ही ऑफिस में शटर डालकर करीब एक घंटे तक कैद कर दिया। कारोबारी का आरोप है कि इंस्पेक्टर हर महीने आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगने आता था। वहीं इंस्पेक्टर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को साजिश का शिकार बताया है।
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवहन विभाग ने संबंधित इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। परिवहन अधिकारी ने बताया सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें हमारे बाइक स्क्वाड के अधिकारी को करीब एक घंटे तक दुकान में बंद रखा गया। इस मामले की सूचना मुख्यालय स्तर पर दे दी गई है।
संबंधित अधिकारी से जवाब तलब किया गया है। प्रथम दृष्टया जांच की जा रही है और वर्तमान में अधिकारी को निलंबित कर मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। आगे की स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।”
अनीता चमोला,(आरटीओ) (E) उत्तराखंड परिवहन विभाग देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post