खबर लक्सर से है… सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षित मातृत्व और शिशु मृत्यु दर शून्य करने के लिए कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग ने अब गर्भवती महिलाओं की होम डिलीवरी पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्णय लिया है।
खानपुर क्षेत्र के दल्लेवाला गांव मे आयोजित वृहद चिकित्सा शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने चिकित्सा शिविर का निरीक्षण करने बाद जानकरी देते हुए बताया कि गर्भवती महिलाओ की संस्थागत डिलीवरी को लेकर सरकार और विभाग बेहद गंभीर है…। उन्होंने साफ कहा कि अब होम डिलीवरी कराने पर FIR दर्ज कराई जाएगी।
डॉ राजेश कुमार ने कहा कि संस्थागत प्रसव से जच्चा-बच्चा दोनों की जान सुरक्षित रहती है। आशा और एएनएम को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर गर्भवती को अस्पताल तक लाएं।
स्वास्थ्य विभाग का ये सख्त कदम मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है। अब होम डिलीवरी कराने वाले परिजनों और दाई पर भी कार्रवाई तय है। चिकित्सा शिविर मे तीन सो से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें दवाइयां वितरित की गईं…
डॉ राजेश कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post