
हरिद्वार में गणपति विसर्जन की धूम है, जगह-जगह टोलियां बनाकर लोग गणपति बप्पा को विदा कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस के लिए ट्रैफिक व्यवस्था संभालना बड़ी चुनौती बन गया है। डीजे की धुनों पर थिरकते युवाओं के बीच कई जगह झगड़े और हंगामे की घटनाएं भी सामने आई हैं। वहीं कनखल के राजघाट पर विसर्जन के दौरान गंगा में डूबकर एक युवक की मौत हो गई, जिससे माहौल गमगीन हो गया।
एसएसपी हरिद्वार ने घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कड़े करने के निर्देश दिए हैं और पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। धार्मिक और सामाजिक संगठनों की अपील है कि श्रद्धालु शालीनता और अनुशासन बनाए रखते हुए पर्व को सम्पन्न करें।
अधीर कौशिक, अध्यक्ष, अखंड परशुराम अखाड़ा
प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार
Reported By: Pravenn Bhardwaj













Discussion about this post